दनगरी वॉटरफॉल में अचानक आई बाढ़, नदी में फंसे 7 लोगों की बची जान प्रतीक भगत, राकेश कुशवाहा और प्रमोद चौहान ने दिखाई बहादुरी, अपनी जान की परवाह किए बिना किया रेस्क्यू

दनगरी वॉटरफॉल में अचानक आई बाढ़, नदी में फंसे 7 लोगों की बची जान प्रतीक भगत, राकेश कुशवाहा और प्रमोद चौहान ने दिखाई बहादुरी, अपनी जान की परवाह किए बिना किया रेस्क्यू

जशपुर। जिले के प्रसिद्ध दनगरी वॉटरफॉल में अचानक आई बाढ़ से उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नदी के बीच सात लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। अचानक बढ़े जलस्तर और तेज धार के कारण मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और एक बड़ी दुर्घटना की स्थिति बन गई।
इसी दौरान प्रतीक भगत, राकेश कुशवाहा और प्रमोद चौहान ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर नदी में फंसे सातों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। तेज बहाव और लगातार बढ़ते पानी के बीच तीनों ने जोखिम उठाते हुए फंसे लोगों तक पहुंच बनाई और उन्हें एक-एक कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
तीनों युवकों की तत्परता और साहस के कारण सात लोगों की जान बच सकी और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और तीनों के साहस की जमकर सराहना की।
दनगरी वॉटरफॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर अचानक मौसम बदलने और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की घटनाएं बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। ऐसे में पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने और तेज बहाव वाले पानी के नजदीक जाने से बचने की जरूरत है।
सात जिंदगियां बचाने वाले प्रतीक भगत, राकेश कुशवाहा और प्रमोद चौहान का साहस वाकई काबिल-ए-तारीफ है।