17 जुलाई से शुरू होगी स्वर्गीय गोवर्धन जी बंग स्मृति कप फुटबॉल प्रतियोगिता, 48 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

17 जुलाई से शुरू होगी स्वर्गीय गोवर्धन जी बंग स्मृति कप फुटबॉल प्रतियोगिता, 48 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

हेडिंग

नारायणपुर में होगा फुटबॉल का महासंग्राम, विजेता टीम को मिलेगा ₹51 हजार का इनाम

17 जुलाई से शुरू होगी स्वर्गीय गोवर्धन जी बंग स्मृति कप फुटबॉल प्रतियोगिता, 48 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

जशपुर / साहीडांड - 09 जुलाई।कुनकुरी विकास खंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर में खेल प्रेमियों के लिए एक बार फिर फुटबॉल का रोमांच देखने को मिलेगा। स्वर्गीय गोवर्धन जी बंग स्मृति कप ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 17 जुलाई से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले और आसपास की पंचायतों की कुल 48 टीमें भाग लेंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को ₹51,000 और उपविजेता टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं प्रत्येक टीम के लिए ₹2,500 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 रखी गई है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता पंचायत स्तर के खिलाड़ियों के लिए होगी। अन्य पंचायत के अधिकतम तीन खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति रहेगी, जिनका अलग से पंजीयन कराया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए आधार एवं राशन कार्ड, जर्सी, फुटबॉल जूते और किट अनिवार्य होंगे।

समिति ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान रेफरी एवं आयोजन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। अनुशासनहीनता, विवाद या शराब के सेवन की स्थिति में संबंधित खिलाड़ी अथवा टीम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयोजकों ने क्षेत्र की सभी फुटबॉल टीमों से समय पर पंजीयन कराकर इस प्रतियोगिता में भाग लेने और खेल भावना, एकता एवं अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।