आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौन सा छठ घाट में होंगे शामिल विस्तार से जानने के लिए पढ़ें.......

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौन सा छठ घाट में होंगे शामिल विस्तार से जानने के लिए पढ़ें.......

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और बिलासपुर के दौरे पर, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात

कुनकुरी में छठ महापर्व में होंगे शामिल, बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

जशपुरनगर, 16 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को अपने गृह ग्राम बगिया से सुबह 5 बजे रवाना होकर 5:20 बजे कुनकुरी छठ घाट पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:30 बजे तक छठ महापर्व में शामिल होने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे। वहीं सेंदरी में धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण और निर्माणाधीन सीबीसी प्लांट का अवलोकन करेंगे।

दोपहर में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग एवं डाटा सेंटर का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे।