अब रबी-खरीफ की फसल को नहीं होगी पानी की चिंता, 79.38 करोड़ की सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन
बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना से 13 गांवों के 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79 करोड़ 38 लाख 78 हजार की सिंचाई परियोजना के कार्यों का किया भूमिपूजन
जशपुरनगर 9 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कैम्प कार्यालय बगिया में जल संसाधन विभाग की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के तहत स्वीकृत 79 करोड़ 38 लाख 78 हजार रुपए के कार्यों का किया भूमिपूजन।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के 13 गांवों के 3 हजार 921 अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि किसान रबी और खरीफ की फसल आसानी से ले सकें।
परियोजना के माध्यम से किसानों को 8 हजार 454 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा के विस्तार से किसानों को खेती-किसानी में सहूलियत मिलेगी तथा कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के कृषि विकास और किसानों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के शुरू होने से बैराज में 12 माह पानी की सुविधा मिल जाएगी।
बगिया बैराज मैनी नदी पूल से 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव मुसकुटी में निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली परियोजना शुरू किया गया है।
जिसका संचालन सीधे मोबाइल के माध्यम से किया जाएगा।
अब किसानों को रबी और खरीफ सिंचाई के लिए पानी की चिंता नहीं रहेगी।
मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि हमेशा बैराज में पानी भरा रहेगा।
बगिया बैराज से 13 गांव के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा इनमें बगिया,रजौटी,सुजीबहार,दोकड़ा,पतरापाली,बांसबहार सहित अन्य गांव शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, मलिता, भरत सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।





















