महादेवडांड में भाजपा युवा मोर्चा ने भरी हुंकार, '1 बूथ–20 यूथ' के लक्ष्य के साथ संगठन विस्तार का लिया संकल्प

महादेवडांड में भाजपा युवा मोर्चा ने भरी हुंकार, '1 बूथ–20 यूथ' के लक्ष्य के साथ संगठन विस्तार का लिया संकल्प

महादेवडांड में भाजपा युवा मोर्चा ने भरी हुंकार, '1 बूथ–20 यूथ' के लक्ष्य के साथ संगठन विस्तार का लिया संकल्प

महादेवडांड। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल महादेवडांड की परिचयात्मक बैठक गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए युवाओं को जोड़ने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का नेतृत्व मंडल प्रभारी करुणा यादव, सहप्रभारी संतोष कुमार गुप्ता तथा कुनकुरी युवा मोर्चा के महामंत्री मिथुन यादव ने किया। इस अवसर पर बगीचा युवा मोर्चा प्रभारी जगदीश यादव, मंडल महामंत्री दीपक नागेश, कृष्णा यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नीलाम्बर चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय गंगा दास, शक्तिकेंद्र प्रभारी मंगरू साय सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में '1 बूथ–20 यूथ' अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने, BJYM ज्वाइनिंग अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने, तिरंगा यात्रा की तैयारी तथा संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और हर बूथ तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और "भारतीय जनता युवा मोर्चा जिंदाबाद" के नारों से वातावरण गूंज उठा।