थाना प्रभारी कोमल नेताम का शख्त निर्देश नारायणपुर पेट्रोल पम्प में बिना हेलमेट पेट्रोल न दें
साहीडांड - पेट्रोल की काला बाजारी न हो इसके लिए अब पुलिस प्रशासन शख्त हो गया है,वरिस्ट पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह ने पूरे जिले के सभी पेट्रोल पम्प में बिना हेलमेट का पेट्रोल न देने की शख्त हिदायत दी है।वहीं यातायात नियम का पालन करें,अपना सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाएं कहते हुए जार्किन डब्बा में भी काला बाजारियों के लिए पेट्रोल न देने की बात कही है।नारायणपुर थाना प्रभारी कोमल नेताम ने भी अपने थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प में बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने की बात कही है साथ ही डब्बा में भी किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल देने से मना कर दिये हैँ।ताकि पेट्रोल की समस्या से किसी को परेशानी न हो।








