फुटबॉल के महासंग्राम में कोरवाबहरी का जलवा, रोमांचक फाइनल में सरईटोली को 4-3 से हराकर बना चैंपियन

फुटबॉल के महासंग्राम में कोरवाबहरी का जलवा, रोमांचक फाइनल में सरईटोली को 4-3 से हराकर बना चैंपियन

फुटबॉल के महासंग्राम में कोरवाबहरी का जलवा, रोमांचक फाइनल में सरईटोली को 4-3 से हराकर बना चैंपियन

**कुडूकेला में सजा फुटबॉल का महाकुंभ, 30 टीमों ने दिखाया दमखम; मुख्यमंत्री कौशल्या साय ने की शिरकत, विजेता को मिला एक लाख रुपये और ट्रॉफी का पुरस्कार*

साहीडांड- खेल के मैदान में जब जुनून, जज्बा और जीत का जुनून एक साथ नजर आया तो पूरा कुडूकेला फुटबॉलमय हो उठा। 

कुडूकेला में आयोजित भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खिताबी भिड़ंत में कोरवाबहरी और सरईटोली की टीम आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को आखिरी क्षण तक रोमांचित रखा।

फाइनल मुकाबले की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय रहीं। प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। फाइनल देखने के लिए क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में खेलप्रेमी कुडूकेला पहुंचे। मैदान में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

*पहले हाफ में बराबरी, अंतिम सीटी तक रोमांच*

फाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ तक कोरवाबहरी और सरईटोली की टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल, तेज आक्रमण और बेहतरीन खेल ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। आखिरकार कोरवाबहरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरईटोली को 4-3 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

*कोरवाबहरी को एक लाख, सरईटोली को 50 हजार का पुरस्कार*

प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल करने वाली कोरवाबहरी की टीम को एक लाख रुपये नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता सरईटोली की टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने खेलों के महत्व पर दिया संदेश*

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री कौशल्या साय ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे स्वास्थ्य बेहतर होता है, आपसी मित्रता मजबूत होती है और सामाजिक संबंधों का विस्तार होता है। खेल युवाओं में अनुशासन, एकता, सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

कुडूकेला में आयोजित इस फुटबॉल महाकुंभ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हजारों दर्शकों की मौजूदगी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।