जामपानी निवासी 68 वर्षीय जोयो राम को गांव के ही दीपक यादव ने बोलेरो से कुचला,, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जामपानी निवासी 68 वर्षीय जोयो राम को गांव के ही दीपक यादव ने बोलेरो से कुचला,, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*टोनही के शक में बुजुर्ग की हत्या, बोलेरो से कुचलकर उतारा मौत के घाट*

*टोनही के शक में बुजुर्ग की हत्या, बोलेरो से कुचलकर उतारा मौत के घाट* *मक्का के खेत जा रहे 68 वर्षीय जोयो राम को गांव के ही दीपक यादव ने कुचला, फरार आरोपी गिरफ्तार*

*टोनही के शक में बुजुर्ग की हत्या, बोलेरो से कुचलकर उतारा मौत के घाट*

*टोनही के शक में बुजुर्ग की हत्या, बोलेरो से कुचलकर उतारा मौत के घाट*

*मक्का के खेत जा रहे 68 वर्षीय जोयो राम को गांव के ही दीपक यादव ने कुचला, फरार आरोपी गिरफ्तार*

जशपुर, 30 सितम्बर 2026 :- टोनही के शक में प्रताड़ना के बीच बगीचा क्षेत्र में 68 वर्षीय बुजुर्ग की बोलेरो से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है।

         जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे जोयो राम अपने मक्का के खेत जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही दीपक यादव तेज रफ्तार बोलेरो लेकर पहुंचा और कथित तौर पर उन्हें कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण जोयो राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बोलेरो लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पत्नी को टोनही बताने का आरोप, हत्या के पीछे अंधविश्वास 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दीपक यादव के परिवार वाले जोयो राम की पत्नी को टोनही बताकर कई वर्षों से प्रताड़ित कर रहे थे। वे महिला पर अपने परिवार के सदस्यों के बीमार होने का आरोप लगाते थे। परिजनों का कहना है कि इसी अंधविश्वास के चलते दीपक यादव ने जोयो राम को बोलेरो से कुचलकर मार डाला।

घटना की सूचना मिलने पर बगीचा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल डाही डांड पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस आरोपी की भूमिका और हत्या के पीछे की वजह सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।