हरियाली बढ़ाने का संकल्प, जशपुर वनमंडल के परिक्षेत्रों में चला पौधरोपण अभियान

हरियाली बढ़ाने का संकल्प, जशपुर वनमंडल के परिक्षेत्रों में चला पौधरोपण अभियान

*समाचार*

सेवा संकल्प अभियान 2026

सेवा मेरा योगदान 

*सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वनमंडल के विभिन्न परिक्षेत्रों में पौध रोपण किया गया 

*जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/* पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं जनभागीदारी के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से जशपुर वनमंडल अंतर्गत विभिन्न वन परिक्षेत्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

        

इसी क्रम में जशपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत स्थानीय एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम जशपुर में विशेष पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने की।

            

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, सहित वन विभाग के कर्मचारी जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

             

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं पौधों के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। 

तभी वृक्षारोपण सार्थक होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का आधार बन सकेगा।

             वनमण्डलाधिकारी जशपुर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी परिक्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण एवं पौध संरक्षण से जोड़ना है।

             

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ ली। 

एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम ने खेल, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के समन्वय का संदेश दिया।