नारायणपुर में बिजली के साथ Jio नेटवर्क ने भी बढ़ाई लोगों की परेशानी!⚡
नारायणपुर: पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली की समस्या के साथ-साथ Jio नेटवर्क की खराब कनेक्टिविटी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कभी बिजली गुल तो कभी मोबाइल नेटवर्क गायब! ❌
कॉल करने में परेशानी, इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी और ऑनलाइन कामकाज प्रभावित होने से आम लोगों के साथ दुकानदारों और ऑनलाइन सेवा केंद्रों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी जरूरी सुविधाएं लगातार प्रभावित होने से रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
लोगों ने संबंधित विभाग और Jio कंपनी से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
क्या आपके क्षेत्र में भी Jio नेटवर्क की समस्या है? कमेंट में बताएं।
#Narayanpur #JioNetwork #JioProblem #BijliProblem #Jashpur #NarayanpurNews #CGNews #ChhattisgarhNews





















