इंडिया क्रिकेट टीम में अब जशपुर के भी खिलाड़ी खेल सकेंगे : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इंडिया क्रिकेट टीम में अब जशपुर के भी खिलाड़ी खेल सकेंगे : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने जशपुर में कृपा क्रिकेट एकेडमी का किया शुभारंभ 

मुख्यमंत्री ने सरगुजा ओलंपिक की विजेता बास्केटबॉल टीम को दी बधाई  

जशपुर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में कृपा क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया।

जशपुर में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका और ग्रीन क्रिकेट जशपुर के बीच एमओयू हुआ है।

मुख्यमंत्री इस दौरान सरगुजा ओलंपिक की विजेता बास्केटबॉल टीम से मुलाकात किए और खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कृष्णा राय, श्री विजय आदित्य सिंह जुदेव, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा,आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह डीएफओ श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नेट प्रैक्टिस मैदान (Practice Nets) का बहुत बड़ा महत्व होता है। यह खिलाड़ियों को मैच से पहले अपनी तकनीक सुधारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सुरक्षित वातावरण देता है। सुरक्षित अभ्यास 

नेट्स के कारण गेंद बाहर नहीं जाती, जिससे अन्य खिलाड़ियों और दर्शकों को चोट लगने का खतरा कम होता है।

 नेट प्रैक्टिस से खिलाड़ी मैच जैसी परिस्थितियों का अभ्यास कर सकते हैं। तेज गेंदबाज़ी या स्पिन का सामना

दबाव में खेलने की आदत आत्मविश्वास बढ़ाना नियमित अभ्यास से खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह मैच में बेहतर प्रदर्शन करता है।

 नेट प्रैक्टिस से शारीरिक फिटनेस, आंख-हाथ का समन्वय और प्रतिक्रिया समय बेहतर होता है।

 नेट प्रैक्टिस क्रिकेट खेल का एक आवश्यक हिस्सा है यह खिलाड़ियों को न केवल अपनी तकनीक सुधारने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और मैच के लिए तैयार होने में भी मदद करता है।