जशपुर में 22 नवंबर को लगेगा निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर, फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से होगा उपचार
जशपुर में 22 नवंबर को लगेगा निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर, फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से होगा उपचार
अघोर पीठ में सूर्योदय से पहले सुबह 4 बजे से मिलेगी दवा, मरीजों के ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था
जशपुरनगर। बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आगामी 22 नवंबर 2026, रविवार को जशपुर के वामदेव नगर, गम्हरिया स्थित अघोर पीठ में निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से निर्मित औषधियों के माध्यम से मिर्गी रोगियों को निःशुल्क दवा दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में दवा वितरण रविवार को सुबह 4 बजे से सूर्योदय तक किया जाएगा। इस कारण मरीजों को एक दिन पहले यानी 21 नवंबर, शनिवार को ही शिविर स्थल पर पहुंचना होगा। मरीजों के रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क की गई है।
शिविर में आने वाले मरीजों को अपने साथ एक सहयोगी अवश्य लाने की अपील की गई है। ठंड के मौसम को देखते हुए मरीजों एवं उनके सहयोगियों को कंबल और बिछावन साथ लाने की सलाह दी गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह दवा गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है।
शिविर का आयोजन अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।
संपर्क नंबर: 7000989007, 7007256988, 9718286111 एवं 9425251701।
आयोजक: बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर (छत्तीसगढ़)।





















