जशपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, आगडीह हवाई पट्टी पर जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

जशपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, आगडीह हवाई पट्टी पर जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

जशपुरनगर, 19 नवंबर 2026/ वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी के जशपुर आगमन पर आज आगडीह हवाई पट्टी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, श्री भरत सिंह, श्री कृष्णा राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।