बगीचा महाविद्यालय में ABVP की नई परिसर कार्यकारिणी घोषित, छात्रहित और व्यक्तित्व विकास को मिलेगी प्राथमिकता
बगीचा महाविद्यालय में ABVP की नई परिसर कार्यकारिणी घोषित, छात्रहित और व्यक्तित्व विकास को मिलेगी प्राथमिकता
वरुथिनी परते को परिसर मंत्री और राशिद कुमार को सहमंत्री की जिम्मेदारी, विभिन्न आयामों के लिए छात्र-छात्राओं को सौंपे गए संगठनात्मक दायित्व
बगीचा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई बगीचा द्वारा शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा में नवीन परिसर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नगर मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव एवं नगर सहमंत्री साकेत सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। इस दौरान छात्रहित, व्यक्तित्व विकास, खेल, कला-संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
घोषित नवीन कार्यकारिणी में वरुथिनी परते को परिसर मंत्री तथा राशिद कुमार को परिसर सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संगठन के विभिन्न आयामों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।
नवीन परिसर कार्यकारिणी इस प्रकार है—
परिसर कार्यकारिणी
- मंत्री – वरुथिनी परते
- सहमंत्री – राशिद कुमार
विकासार्थ विद्यार्थी (SFD)
- संयोजक – मोनिका भगत
- सह संयोजक – तारा यादव
सेवार्थ विद्यार्थी (SFS)
- संयोजक – रुक्मणी यादव
- सह संयोजक – असंग एक्का
राष्ट्रीय कला मंच
- संयोजक – अपर्णा तिर्की
- सह संयोजक – मौसम बाई
खेलो भारत
- संयोजक – कमलेश राम
- सह संयोजक – दुर्गावती बाई
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)
- प्रमुख – अनुरानी टोप्पो
- सह प्रमुख – प्रिया नागेश
कार्यकारिणी सदस्य: बिंदुमती, पुष्पा यादव, देविना यादव, गरिमा साय एवं सुदर्शन यादव।
महाविद्यालयीन जीवन नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर – सुरेंद्र यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि महाविद्यालयीन जीवन केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, विचारों की परिपक्वता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने खेलो भारत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से संगीत, नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत है उसे पहचानने, निखारने और सही दिशा में आगे बढ़ने की। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्वयं पर विश्वास, निरंतर सीखने की ललक और उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर नगर सहमंत्री साकेत सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने तथा महाविद्यालय परिसर में रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई बगीचा, जिला जशपुर।





















