उपसरपंच अंकित गोयल ने बटईकेला में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

बगीचा (बटईकेला), 28 जून 2026। विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत बटईकेला में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उपसरपंच अंकित गोयल ने पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया।

इस अवसर पर उपसरपंच अंकित गोयल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 28 से 30 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान में सभी माता-पिता अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि "कोई भी बच्चा छूटे नहीं, यही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार।"

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ, सुरक्षित एवं पोलियो-मुक्त भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभिभावकों का एक छोटा-सा प्रयास बच्चों को जीवनभर की गंभीर बीमारी से सुरक्षित रख सकता है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को जिलेभर के पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।