कुदमुरा से गूंजा पोलियो मुक्त भारत का संकल्प, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने नन्हे बच्चों को पिलाई 'जीवन की दो बूंद'

कुदमुरा से गूंजा पोलियो मुक्त भारत का संकल्प, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने नन्हे बच्चों को पिलाई 'जीवन की दो बूंद'

कुदमुरा से गूंजा पोलियो मुक्त भारत का संकल्प, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने नन्हे बच्चों को पिलाई 'जीवन की दो बूंद'

बगीचा 28 जून।

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को कुदमुरा में उत्साह और जनभागीदारी के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। जनपद पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की।

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि "पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। पांच वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे, यही इस अभियान का उद्देश्य है।"

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने तथा लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश देते हुए टीमों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ तक अवश्य लेकर आएं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर बार पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

"दो बूंद जिंदगी की" के संदेश के साथ कुदमुरा में शुरू हुआ यह अभियान पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।