राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर, बढ़ेंगे रोजगार, व्यापार और पर्यटन के अवसर: सुनील गुप्ता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष

राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर, बढ़ेंगे रोजगार, व्यापार और पर्यटन के अवसर: सुनील गुप्ता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष

राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर, बढ़ेंगे रोजगार, व्यापार और पर्यटन के अवसर: सुनील गुप्ता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष

जशपुर। जशपुर जिले के बहुप्रतीक्षित रेल संपर्क के सपने को बड़ी सफलता मिली है। धरमजयगढ़–पत्थलगांव–कुनकुरी–जशपुर–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को भारत सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने इसे जिले के विकास का ऐतिहासिक पड़ाव बताया है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना जशपुर के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। रेल लाइन के निर्माण से न केवल जिले को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से सीधा जुड़ाव मिलेगा, बल्कि व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र को भी नई ऊर्जा मिलेगी। वर्षों से क्षेत्र की जनता जिस रेल सुविधा की मांग कर रही थी, वह अब साकार होने की ओर बढ़ रही है।

सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है। यह रेल परियोजना जशपुर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगी और किसानों व व्यापारियों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रेल लाइन नहीं, बल्कि जशपुर के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव है। आने वाले वर्षों में यह परियोजना जिले की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम करेगी।

क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि रेल परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद जशपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश के प्रमुख जिलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।