लगातार बारिश से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, धीमी हो गई वाहनों की रफ्तार

लगातार बारिश से  सड़कों पर पसरा सन्नाटा, धीमी हो गई वाहनों की रफ्तार

लगातार बारिश से साहीडांड की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, थम गई वाहनों की रफ्तार

साहीडांड। क्षेत्र में कल से लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन और सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। आम दिनों में जहां साहीडांड की सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रहती थी, वहीं लगातार बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। हर रोज गुजरने वाले सैकड़ों वाहनों की आवाजाही में कमी आने से सड़कें वीरान नजर आ रही हैं।लगातार बारिश के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होती दिखाई दे रही है। आम दिनों में सुबह से ही सड़कों पर दोपहिया वाहनों, कारों, पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन बारिश के कारण सड़कों पर लोगों और वाहनों की चहल-पहल काफी कम हो गई है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।