गायलूंगा में दशहरा पर आधुनिक ठेठ नागपुरी आर्केस्ट्रा, उमड़ेगा नागपुरी प्रेमियों का हुजूम
साहीडांड। दुर्गा पूजा समिति गायलूंगा द्वारा दशहरा त्योहार के उपलक्ष्य में सोमवार को आधुनिक ठेठ नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के नागपुरी संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में नागपुरी गीत-संगीत की धूम रहेगी और लोग मनोरंजन का आनंद उठाएंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।झारखंड के प्रसिद्ध कलाकारों का रहेगा झंकार।





















