भारी बारिश की आशंका और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश कब तक छुट्टी रहेगा पुरी जानकारी के लिए पढ़ें बोलती खबर पर
जशपुर जिले के सभी स्कूलों में आज 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ के प्रभाव से लिया गया फैसला
भारी बारिश की आशंका और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, कलेक्टर से मिली स्वीकृति
जशपुरनगर, 29 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ के प्रभाव तथा आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जशपुर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम की स्थिति और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह अवकाश जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश कलेक्टर की स्वीकृति के बाद जारी किया है।
प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। अभिभावकों और विद्यार्थियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई है।





















