चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते जशपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुआ आदेश, बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया निर्णय
जशपुरनगर, 29 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जशपुर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, संभावित खराब मौसम के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के आने-जाने के दौरान होने वाली परेशानियों और संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
प्रशासन का यह कदम संभावित चक्रवाती तूफान और भारी बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की जाती है।





















