मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, पमशाला में करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, पमशाला में करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, पमशाला में करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

बगीचा में रात्रि विश्राम, चरौदा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 22 नवंबर (रविवार) को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:45 बजे बगीचा पहुंचेंगे। इसके बाद 2:20 बजे फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पमशाला पहुंचकर कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे तथा भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री रायपुर जिले के चरौदा में सेवा संवाद यात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।