भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के महादेवडांड प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,युवाओं में देखा गया जोश,जय- जय जूदेव के नारे से साथ निकाली गयी बाइक रैली

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के महादेवडांड प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,युवाओं में देखा गया जोश,जय- जय जूदेव के नारे से साथ निकाली गयी बाइक रैली

बगीचा/ साहीडांड - जशपुर जिले के नवनियुक्त भाजयुमो के मृदुभाषी, सरल स्वभाव के धनी,मिलनसार जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव प्रथम बार ग्रामीण मंडल महादेवडांड पहुंचे,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने बीच विजय आदित्य सिंह जूदेव का आत्मीय स्वागत और जय जय जूदेव के नारों के साथ बड़ी जोश के साथ स्वागत किया।मंडल अध्यक्ष प्रतिक सिंह ने कहा अब युवाओं का ऊर्जा और बढ़ेगा।श्री जूदेव का प्रथम आगमन को लेकर लोगों मे उत्साह देखा गया वहीं उनके स्वागत में बाइक रैली निकालकर जय जूदेव के नारे से गुंजायमान हुआ क्षेत्र।उक्त कार्यक्रम मे st मोर्चा जिला महामंत्री लकु राम जी मण्डल अध्यक्ष प्रतीक सिंह द्वय महामंत्री कृष्णा यादव दीपक नागेश मण्डल उपाध्यक्ष महेश यादव,कुंवर साय मण्डल मंत्री उमेश गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयी गंगा st मोर्चा अध्यक्ष ब्यास्त राम sc मोर्चा से विश्वनाथ चौहान लखेस्वर चौहान राजकुमार चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति द्वय युवा मोर्चा महामंत्री घनश्याम यादव विनोद राम पूर्व मण्डल अध्यक्ष जगदीश यादव एवं बुथ धनी प्रत्येक बुथ से आये युवा साथी एवम मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे