समस्त वन परिक्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित

समस्त वन परिक्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित

वनमंडल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित 

जशपुर 3 मार्च 2026/ वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित

जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण एवं संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों की बैठके आयोजित की जा रही हैं। बैठकों में उपस्थित जनसमुदाय को वनों में आग लगने के कारणों, दुष्परिणामों तथा उससे ढोने वाली पर्यावरणीय एवं आर्थिक क्षति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है। ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही हैं कि वे किसी भी परिस्थिति में जानबूझकर अथवा लापरवाहीयज्ञ वन क्षेत्र में आग न लगाएँ। विशेष रूप से मठुआ, तेंदूपता संग्रठण अथवा खेत साफ करने के उद्देश्य से आग लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

वनों में आग लगने से न केवल बहुमूल्य वृक्ष प्रजातियाँ एवं वन्यजीव प्रभावित होते हैं, बल्कि जैव विविधता, प्राकृतिक पुनर्जनन, मृदा की उर्वरता तथा पर्यावरण संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की आजीविका से जुड़े लघु वनोपज संसाधनों को भी गंभीर क्षति पहुँचती है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि-

वनों में आग न लगाएँ।

यदि किसी भी स्थान पर आग दिखाई दे, तो तत्काल संबंधित वनरक्षक/परिक्षेत्र कार्यालय को

सूचित करो

आग बुझाने के कार्य में वन विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

वनमण्डल के समस्त परिक्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा दल सक्रिय हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग द्वारा आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई हैं। वन विभाग, जशपुर समस्त नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है कि वे वनों की सुरक्षा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए आगजनी की घटनाओं की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएँ। सामूहिक प्रयासों से ही वन संपदा का संरक्षण संभव है।