बगीचा रेंगले के नवनिर्मित नवीन सोसायटी भवन की प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने वर्चुअल लोकार्पण किया,,,साक्षी बने जिला,प्रदेश,एवं मंडल के पदाधिकारी,,,
बगीचा - माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा प्रदेश भर में 519 धान खरीदी केंद्र में नवनिर्मित भवन का वर्चुअल शुभारंभ किया।
नये सहकारी समिति विकास खंड बगीचा के रेंगले में बने नवनिर्मित सहकारी समिति भवन का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सम्माननीय मुकेश शर्मा जी पद्मश्री जागेश्वर यादव, प्रदेश सहसंयोजक किसान मोर्चा कृषि प्रकल्प छत्तीसगढ़ सम्माननीय केशव प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सम्माननीय शंकर प्रसाद गुप्ता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुंवर राम यादव, मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार आरिक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मुक्ता यादव जी क्षेत्र के सरपंच उपसरपंच एवं देव तुल्य किसान बंधुओं की गरिमा मय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।








