शिक्षक दिवस पर कदमटोली स्कूल में दिखा सम्मान और स्नेह का संगम, शिक्षकों को भेंट किए गिलास, विद्यार्थियों को मिली कॉपी-पेन
दिनांक 05सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती को प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला कदमटोली के प्रांगण में बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ,
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महादेवडाड के अध्यक्ष श्री *बीरबल राम जी* और अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल *अध्यक्ष श्री ब्यासत राम* नागवंशी जी मीडिया प्रभारी मंजेश्वर राम नागवंशी जी और पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती दमयंती एक्का श्रीमती अंजलि टोप्पो शिक्षिका श्री राजेश कुमार शिक्षक श्री संजायजीत नाग शिक्षक श्रीमती मेरी स्टेला मिंज प्रधान पाठक श्रीमती अनुराधा पांडे सहायक शिक्षिका श्रीमती माधुरी सतपति शिक्षिका श्री जोनास एक्का शिक्षक श्रीमती अलमा केरकेट्टा शिक्षिका और शाला के स्टॉप गण श्री अनिल कुजूर श्री अनिल राम श्रीमती गायत्री बाई श्री अरविंद मिंस श्रीमती सुचित्रा मिंस श्री अशोक लकड़ा उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री बीरबल राम जी प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं को गिलास भेंट किएऔर शाला के छात्र छात्राओं को पेन और कॉपी भेंट कर शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाये ।।





















