30 हाथियों के दल से दहशत! जंगल में फंसे 11 लोगों का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जानिए कहां मचा हड़कंप
जशपुर के तपकरा में 30 हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत* *घर की दीवार तोड़ी, फसलें रौंदी; जंगल में फंसे 11 लोगों का वन विभाग ने किया रेस्क्यू*
*जशपुर के तपकरा में 30 हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत* *घर की दीवार तोड़ी, फसलें रौंदी; जंगल में फंसे 11 लोगों का वन विभाग ने किया रेस्क्यू*
जशपुर के तपकरा में 30 हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत* *घर की दीवार तोड़ी, फसलें रौंदी; जंगल में फंसे 11 लोगों का वन विभाग ने किया रेस्क्यू*
*जशपुर के तपकरा में 30 हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत*
*घर की दीवार तोड़ी, फसलें रौंदी; जंगल में फंसे 11 लोगों का वन विभाग ने किया रेस्क्यू*
जशपुर/ 4 सितम्बर :- जशपुर के तपकरा वन परिक्षेत्र में करीब 30 हाथियों के दल की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। केरसई के गोरियाघाट में मंगलवार रात 15 से अधिक हाथियों ने एक ग्रामीण के घर को करीब तीन घंटे तक घेरे रखा। घर में मौजूद सात लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हाथियों ने गांव के करीब 10 किसानों की फसलों को रौंद दिया और ब्लासियुस मिंज के घर की दीवार भी तोड़ दी।
इधर सिंगीबहार के धवईटोली जंगल में हाथियों के बीच फंसे वैद्य जयगोपाल और उनके 10 सदस्यीय परिवार को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। परिवार जंगल के भीतर करीब 700 मीटर अंदर कच्चे मकान में रह रहा था। हाथियों के मकान के बेहद करीब पहुंचने और चिंघाड़ने के बीच टीम ने ट्रैक्टर की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर बगियाकनी बस्ती में शिफ्ट किया।
इस इलाके में चार दिन से बिजली गुल, बढ़ी परेशानी
गोरियाघाट में पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली भी बंद है। अंधेरे में ग्रामीणों के सामने हाथियों के साथ जहरीले सांपों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने तथा फसल और मकान के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल हाथियों का दल तपकरा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है।





















