भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के मंडल बगीचा के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ,बाइक रैली के साथ गुंजा जय जय जूदेव के नारे

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के मंडल बगीचा के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ,बाइक रैली के साथ गुंजा जय जय जूदेव के नारे

बगीचा - मंडल बगीचा में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकालकर जय जय जूदेव नारे के गुंजायमान के साथ भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।बाइक रैली रौनी चौक से यादव भवन तक सैकड़ों युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव को स्वागत किये।जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में नवनियुक्त भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव को कहा भविष्य का उभरता सितारा।अब जिले के युवा मोर्चा किसी भी विषम परिस्थिति में हर वातावरण बाजी पलट सकता है।जशपुर जिले को तेजतरार और संवेदन युवा नेता मिल गया है।पार्टी की मजबूती के लिए युवा मोर्चा के जिम्मेदारी अब सुदृढ़ होगा।आगे श्री मुकेश शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी नीति,नियम से चलती है।पार्टी से जुड़ना मतलब राष्ट्र सर्वोपरी के भावना से काम करना होता है।मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार युवा ने अपने सम्बोधन मे कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा पार्टी है जो देश की दशा एवं दिशा बदल सकती है।आज भाजपा पार्टी में जुड़ने के लिए युवा सोंच रहे हैँ।संगठन के लिए सदैव ईमानदारी से काम करें कौन कितना ऊंचाई तक पहुंचेगा कोई नही जानता है।पार्टी कार्यकर्ताओं के लगन एवं कार्य को देखकर पद देता है यहाँ चापलूसी से पद नही मिलता है।आगे श्री हरिश युवा ने कहा अब जिले को एक मिलनसार, ईमानदार,कर्मठ, जुझारु और ऊर्जावान युवा मोर्चा को नेतृत्व मिला अब।निःसंदेह आने वाले समय में जिले के युवाओं को नई जोश,ऊर्जा के साथ काम करने में मन करेगा।

     नवनियुक्त भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा संगठन की जिम्मेदारी का निर्वहन करना चुनौती है लेकिन चिंता करने की कोई बात नही एक साथ खड़े होकर,एकजुटता के हुआ खड़े होकर संघ को सर्वोपरी मानकर काम करेंगे।उन्होंने स्व कहा स्व.दिलीप सिंह जूदेव की जशपुर के शांत एवं सुंदर वातारण को रक्षा किये,उसको हमें सुरक्षित रखना है,किसी भी परिस्थिति मे जशपुर के मिजाज को खराब होने नही देना है।पार्टी एक परिवार है,संघ की जिम्मेदारी को सर्वोपरी मानकर सभी मोर्चा के कार्यकर्ता मिलकर काम करने की जरूरत है।जशपुर राजपरिवार जशपुर के लोगों के लिए पहले भी खड़ा थी और आज भी खड़ा रहेगा।आने वाले समय भी हमेशा खड़ा रहेगा।

उक्त कार्यक्रम में ऋत्विक जैन, शुभम जिंदल, संतोष गुप्ता,हेमंत भगत, विवेक गुप्ता, आकाश जायसवाल, रोहित यादव, जीतेन्द्र आपट, , अंकित गुप्ता, प्रदीप यादव, नितिन गर्ग, राजेश भगत, जितेंद्र यादव, खुशेन्द्र ग्वाला,श्रवण नागेश, गाँधी भगत,केशवर दास, देवा यादव, मुन्ना राम,लाल राम, विंदेश्वर यादव