17 सितंबर से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’,महादेवडांड मंडल के कार्यशाला में बनी रणनीति

17 सितंबर से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’,महादेवडांड  मंडल के कार्यशाला में बनी रणनीति

8 सितंबर 2026 बगीचा - प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल महादेवडांड मे की गयी कार्यशाला एवं मासिक बैठक आयोजित। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

17 सितंबर को आशीर्वाद के दीप कार्यक्रम के तहत मंडल स्तरीय आयोजन महुवाडीह मंदिर में करने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला की प्रभारी एवं मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रीना बरला ने अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी।वहीं मंडल प्रभारी गणेश जैन ने मंडल के संघठन एवं रणनीति की समीक्षा कर मोदी जी के सेवा संकल्प के 25 साल पर विशेष प्रकाश डाला।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के निज सचिव तुलसी कौशिक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह,मंडल प्रभारी गणेश जैन, महामंत्री कृष्णा यादव, दीपक नागेश सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।