मोदी के 25 साल के सेवा-संकल्प को सलाम: 17 सितंबर को हर बूथ से लेकर लाभार्थी परिवारों तक जलेगा ‘सेवा दीप’

मोदी के 25 साल के सेवा-संकल्प को सलाम: 17 सितंबर को हर बूथ से लेकर लाभार्थी परिवारों तक जलेगा ‘सेवा दीप’

मोदी के 25 साल के सेवा-संकल्प को सलाम: 17 सितंबर को हर बूथ से लेकर लाभार्थी परिवारों तक जलेगा ‘सेवा दीप’

बगीचा/साहीडांड, 8 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार बगीचा मंडल में भाजपा की मासिक एवं कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष हरिश आरिक के नेतृत्व में बगीचा के यादव भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा एवं पंचायत प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी शंकर प्रसाद गुप्ता की प्रमुख उपस्थिति रही।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर हर बूथ पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त करने का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाते हुए लाभार्थियों को भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि सेवा और जनकल्याण का संदेश हर घर तक पहुंचे।

17 सितंबर से 27 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

 बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 17 सितंबर से 27 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा, जनसंपर्क एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मंडल स्तर पर रणनीति तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में यह भी बताया गया कि ‘मोदी जी के सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से आम जनता को मिल रहे लाभ की जानकारी भी व्यापक स्तर पर साझा की जाएगी।

बैठक में मंडल के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक,सह संयोजक, कार्यकर्ता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।