बगीचा में प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का भव्य आगमन, समाजहित में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

बगीचा में प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का भव्य आगमन, समाजहित में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

बगीचा में प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का भव्य आगमन, समाजहित में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत, परिवार में संस्कार और अनुशासन को लेकर परिचयात्मक बैठक में हुई सार्थक चर्चा

बगीचा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू जी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री रोबिन साहू जी, हर्ष साहू जी, भास्कर साहू जी, सुरेन्द्र साहू जी, कृष्णा साहू जी सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने जशपुर जिले के बगीचा का दौरा कर समाजजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बगीचा आगमन पर प्रदेश पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा परिवार में संस्कार एवं अनुशासन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने युवाओं को समाज के विकास में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा समाज की मजबूत शक्ति हैं और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका से समाज को नई दिशा एवं ऊर्जा मिल सकती है।

साथ ही परिवार में संस्कार और अनुशासन के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत समाज की नींव मजबूत परिवार से बनती है। परिवार में आपसी प्रेम, सम्मान, संस्कार और अनुशासन का वातावरण बनाए रखना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ी को भी अच्छे संस्कार मिल सकें।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता साहू जी, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता जी, सचिव नंदा प्रसाद गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष प्रभु नाथ गुप्ता जी, ब्लॉक अध्यक्ष कुनकुरी महेंद्र प्रसाद गुप्ता जी, राजेंद्र कृष्ण गुप्ता जी, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदा प्रसाद गुप्ता जी, परमानंद गुप्ता जी, कृष्णा प्रसाद गुप्ता जी, रामनिवास गुप्ता जी, अमित गुप्ता जी, बाल्केश्वर गुप्ता जी, सुभाष गुप्ता जी, विकास गुप्ता जी, रोहित गुप्ता जी, रोनित गुप्ता जी सहित समाज के वरिष्ठ, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ समाजबंधु एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज की एकजुटता, युवा सहभागिता और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत बनाने की दिशा में आगे भी निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।