आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

जशपुर, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए राजपुर क्षेत्र पहुंचेंगे और इसके बाद जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:15 बजे ग्राम कर्री, विकासखंड राजपुर पहुंचेंगे, जहां “श्री महाकस्त पंथ एवं शिव महापुराण कथा” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे राजपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से फरसाबहार क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।

दोपहर करीब 3:20 बजे मुख्यमंत्री का ग्राम पंडरीपानी स्थित हाई स्कूल मैदान में आगमन प्रस्तावित है। इसके बाद वे ग्राम पंडरीपानी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री महतारी सदन, ग्राम पंडरीपानी से रवाना होकर शाम करीब 4:15 बजे ग्राम पंडरीपानी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाखा उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा अपने निवास बगिया के लिए रवाना होंगे और शाम करीब 5:05 बजे बगिया पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस प्रवास को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ बैंक शाखा के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को नई सुविधाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम

11:15 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान।

11:35 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन।

11:40 बजे: हेलीकॉप्टर से राजपुर के लिए प्रस्थान।

12:55 बजे: मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतराड़, विकासखंड राजपुर क्षेत्र आगमन।

1:15 से 2:15 बजे: ग्राम कर्री में “श्री महाकस्त पंथ एवं शिव महापुराण कथा” कार्यक्रम।

3:20 बजे: हाई स्कूल मैदान पंडरीपानी, फरसाबहार आगमन।

3:30 से 4:10 बजे: विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन एवं हितग्राहियों से संवाद।

4:15 से 4:45 बजे: ग्राम पंडरीपानी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

5:05 बजे: निज निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल आगमन।