मतदाता सूची से जुड़ी समस्या का होगा समाधान, इन नंबरों पर करें संपर्क

मतदाता सूची से जुड़ी समस्या का होगा समाधान, इन नंबरों पर करें संपर्क

*मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित*

*जशपुरनगर, 26 नवम्बर 2026 /* भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01-01-2027 के संदर्भ में संपादित कराया जा रहा है।

उक्त पुनरीक्षण कार्य के सुचारू संचालन एवं मतदाताओं / व्यक्तियों को मतदाता सूची में नामांकन को सुगम बनाने हेतु विशेष रूप से प्रवासी, कमजोर और वंचित नागरिकों की सहायता के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर के सहायक प्रोग्रामर श्री प्रशांत गौर को हेल्प डेस्क का प्रभारी बनाया गया है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए संपर्क नंबर *7587195013* एवं *1950* पर संपर्क किया जा सकता है।