सोहद राम चक्रेश का 100 साल में हुआ पक्के मकान का सपना पुरा,प्रधानमंत्री आवास पाकर हुआ खुश

सोहद राम चक्रेश का 100 साल में हुआ पक्के मकान का सपना पुरा,प्रधानमंत्री आवास पाकर हुआ खुश

100 साल के बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 

जशपुर 26 मार्च 2026/ कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत टांगरगाँव के 100 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग श्री सोहद राम चक्रेश के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किसी सहारे से कम नहीं है। उम्र के इस पड़ाव पर, जब कदम साथ नहीं देते, तब एक सुरक्षित और मजबूत घर उनके लिए सुकून की छांव बन गया है। वर्ष 2024-25 में मिले इस आवास ने उनके कच्चे घर की असुरक्षा को खत्म कर उन्हें एक सम्मानजनक जीवन दिया है।

श्री चक्रेश अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ऐसे में परिवार के लिए उनकी देखभाल करना पहले कठिन था। उनके नाती श्री बसंत कुमार चक्रेश बताते हैं कि कच्चे मकान में रहना हमेशा चिंता का कारण बना रहता था—बरसात, ठंड और गर्मी में दादा को तकलीफ होती थी। लेकिन अब पक्का मकान मिलने से न सिर्फ रहने की सुविधा बढ़ी है, बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षित आवास भी मिली है। 

प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन मिल रहा है, जो वास्तव में इस योजना की सार्थकता को दर्शाता है।

श्री सोहद राम चक्रेश और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने जीवन के इस अंतिम पड़ाव में एक सुरक्षित छत और सुकून भरा जीवन मिल सका है।