हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृन्दावन भवन बगीचा में 72 घंटे का श्री हरी अखंड किर्तन का आयोजन,, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रायमुनी भगत हुयीं शामिल
धार्मिक अनुष्ठान का हुआ भव्य आयोजन
बगीचा - विगत 4 वर्षों से बगीचा ब्लॉक अंतर्गत वृन्दावन भवन बगीचा में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ श्री हरि नाम अखंड कीर्तन का आयोजन महकुल यादव समाज सेवा समिति वि.खंड बगीचा के द्वारा किया जाता आ रहा है जिसमें विकास खंड स्तर के साथ साथ प्रदेश एवं अन्य राज्यों से भी कीर्तन मंडली की टीम पहुंचे। अनेकों श्रद्धालु हजारों के संख्या में शामिल होते हैं इस कार्यक्रम में सभी भक्तगण अत्यंत हर्षोल्लाह के साथ अपना सहभागिता सुनिश्चित करते हैं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 7 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 72 घंटे का श्री हरी नाम अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था।
जिसमें यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय जी, क्षेत्र के विधायक श्रीमती रायमुनि भगत जी, का आगमन हुआ। वह भी बड़े ही श्रद्धा पूर्वक कीर्तन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ जन प्रदेश अध्यक्ष महाकुल समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ माननीय परमेश्वर यादव महकुल समाज के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोविंद यादव, हरीश खूंटियां, प्रदेश महामंत्री रवि शंकर यादव, नरसिंह सागर जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गणेश यादव जी,जशपुर जिला अध्यक्ष अशोक यादव सरगुजा जिला अध्यक्ष नरसिंह यादव जिला एवं विकास खंड मंडल एवं ग्रामीण के साथ साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।
साथ ही अन्य समाज श्रद्धालुओं भक्तों का भी आगमन हुआ। यह कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन कीर्तन अनुष्ठान के साथ महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।








