खबर लगते ही कलेक्टर सख्त : अब वसूलीबाज अधिकारियों पर रहेगी पैनी नजर होगा कार्यवाही
*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित बैठकें, वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
जशपुरनगर, 16 अप्रैल 2026/ कुछ परियोजनाओं के द्वारा कमीशन हेतु अनैतिक मांग एवं दबाव बनाए जाने संबंधी शिकायत पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिनमें प्राप्त शिकायतों एवं मुद्दों का समाधान सुनिश्चित किया जाता है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में दिनांक 25.02.2026 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर उनका निराकरण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं से किसी भी प्रकार की वसूली किये जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु सर्व परियोजना अधिकारियों, सर्व पर्यवेक्षकों लिपिकीय स्टाफ को निर्देशित किया गया है। साथ ही निर्देश की अवहेलना करने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी








