*पद्म श्री जागेश्वर यादव ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आवसीय विद्यालय रूपसेरा में फहराया 77 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय ध्वज*

बगीचा - विशेष पिछड़ी जनजाति आदिवासी आवसीय विद्यालय रूपसेरा में पदम् श्री जागेश्वर यादव ने पहाड़ी कोरवा बच्चों के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।केंद्र सरकार की विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बच्चों के शिक्षा एवं उत्थान के लिए यह संस्था संचालित किया गया है।

   राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और गर्व के साथ फहराया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ तथा राष्ट्रगान की गूंज से सम्पूर्ण परिसर देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। तिरंगे के साये में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को स्मरण किया।

साथ ही संस्था के शिक्षकों, विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संविधान के मूल स्तंभ—न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व—को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रेरक संदेश दिया। पद्म् श्री जागेश्वर ने कहा कि संविधान केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है, जिसे सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।संस्था के प्राचार्य जनक राम ने

 विद्यालय परिवार, शिक्षक , छात्र-छात्राएँ को गणतंत्र दिवस के बारे मे विस्तार से बताये वहीं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को मिठाई बांट खुशियां जाहिर करते हुए गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं। सभी ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।