राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन,लोक गीत,आकाशवाणी दूरदर्शन फिल्म कलाकार बिलासपुर निवासी नवल दास एवं श्रीमती अनुसुईया मानिकपुरी को वाराणसी काशी विद्यापीठ विश्विविद्यालय बनारस ने दी डॉ की उपाधि समाज में खुशी का माहौल

साहीडांड/ बिलासपुर - बिलासपुर निवासी श्री नवल दास मानिकपुरी एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अनुसुईया मानिकपुरी छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन लोक गीत गायक गीतकार संगीतकार आकाशवाणी दूरदर्शन एवं फिल्म कलाकार बहुमुखी प्रतिभा के धनि पनिका समाज ही नही बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के धरोहर नवलदास मानिकपुरी एवं उनके धर्मपत्नी वरिष्ठ लोक गायिका आकाशवाणी दूरदर्शन एवं फिल्म कलाकार श्रीमती अनुसुइया मानिकपुरी को उनके कला व संगीत के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध होने के फल स्वरूप दिनांक 25 म‌ई 2026 को वाराणसी में काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय बनारस के कुल सचिव इन्द्रजीत निर्भीक जी के चयन समिति द्वारा आयोजित समारोह में दोनों पति-पत्नी को एक साथ डाक्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया।देश भर के मानिकपुरी पनिका समाज को दोनों पति पत्नी की कृति प्राप्त से गौरव महशुश हो रहा है।समाज के लोगों ने नवल दास एवं अनुसुईया दास को डॉ की उपाधि मिलने की सूचना मिलते ही दोनों के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई देनें की शिलसिला जारी है।