रोजगार के सुनहरा अवसर: 10 वीं पास नवयुवक 6 मार्च से 13 मई तक करा सकेंगे पंजीयन,जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में प्लेसमेंट पंजीयन कैम्प का होगा आयोजन

रोजगार के सुनहरा अवसर: 10 वीं पास नवयुवक 6 मार्च से 13 मई तक करा सकेंगे पंजीयन,जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में प्लेसमेंट पंजीयन कैम्प का होगा आयोजन

*समाचार*

*नवयुवकों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर*

*प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 06 मार्च से 13 मई तक* 

*जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखण्डों में पंजीयन कैम्प का होगा आयोजन* 

 10 वीं पास नवयुवक रोजगार के अवसरों के लिए करा सकते हैं पंजीकरण 

*जशपुरनगर 02 मार्च 2026/* जशपुर में 10वीं पास नवयुवकों के लिए रोजगार के अवसर! एसआईएस ग्रुप द्वारा 6 मार्च से 13 मई तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग जगहों पर कैंप लगेंगे। इनमें जनपद पंचायत बगीचा में 06 मार्च एवं 01 मई, जनपद पंचायत पत्थलगांव में 07 मार्च एवं 02 मई को, जनपद पंचायत कांसाबेल में 03 मार्च एवं 04 मई को, जनपद पंचायत फरसाबहार में 10 मार्च एवं 05 मई को, जनपद पंचायत कुनकुरी में 11 मार्च एवं 06 मई को, ग्राम पंचायत नारायणपुर में 12 मार्च एवं 07 मई को, जनपद पंचायत दुलदुला में 13 मार्च एवं 08 मई को, जनपद पंचायत मनोरा में 14 मार्च एवं 09 मई को, ग्राम पंचायत सन्ना में 16 मार्च एवं 11 मई को, जनपद पंचायत जशपुर में 17 मार्च एवं 12 मई को तथा लाईवलीहुड कॉलेज डोडकाचौरा में 18 मार्च एवं 13 मई 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा।