सुशासन शिविर में किसान फ़्रांसिस एक्का को केसीसी कार्ड मिलने से है खुश,अब खाद बीज लेने में होगी सुविधा
सुशासन तिहार 2026
सुशासन शिविर में किसान को मिला केसीसी कार्ड
फ्रांसीस एक्का को खाद बीज लेने में होगी सुविधा
जशपुर 4 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसके साथ ही ग्रामवासियों का आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमकार्ड, पेंशन स्वीकृत आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को नया भवन की चाबी सौंपी जा रही हैं।
ग्रामवासी केन्द्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ शिविर में उठा रहे हैं।
जशपुर विकास खंड के ग्राम बरगांव डूमर टोली निवासी श्री फ्रांसीस एक्का को जशपुर विकास खंड के ग्राम बोखी जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में केसीसी कार्ड बनाकर जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपा गया।
किसान ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेती करने के लिए केसीसी कार्ड से खाद बीज लेने में होगी आसानी ।








