बगिया कैंप कार्यालय में तत्काल मदद, बिंदे राम को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

बगिया कैंप कार्यालय में तत्काल मदद, बिंदे राम को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में बिंदे राम को मिला सहारा, आवेदन देते ही मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल*

*आवेदन पर त्वरित पहल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार*

*जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का केंद्र बना सीएम कैंप कार्यालय बगिया, समस्याओं के समाधान के लिए रोज पहुंच रहे लोग*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल के तहत शुक्रवार को ग्राम गिनाबहार निवासी बिंदे राम को बड़ी राहत मिली। कुनकुरी तहसील के ग्राम गिनाबहार निवासी बिंदे राम, पिता विशेश्वर राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम आवेदन सौंपकर बैटरी चलित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी। आवेदन प्राप्त होने के बाद तत्काल पहल करते हुए उन्हें बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

ट्राईसाइकिल मिलने से बिंदे राम को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और दैनिक जीवन के कार्यों में आसानी होगी। अपनी जरूरत पर त्वरित सहायता मिलने से उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जरूरतमंदों के लिए आशा का केंद्र बना बगिया कैंप कार्यालय*

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद का केंद्र बनकर सामने आया है। यहां लोग अपनी समस्याओं और जरूरतों को लेकर पहुंचते हैं। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित पहल कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

बिंदे राम को आवेदन देने के बाद बैटरी चलित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया जाना इस बात का उदाहरण है कि जरूरतमंदों की समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कैंप कार्यालय के माध्यम से मिलने वाली सहायता से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद मिल रही है।बिंदे राम ने सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।