जनता तक पहुचने का महत्वपूर्ण कड़ी है सोशल मीडिया - प्रतीक प्रकाश सिंह
बगीचा/साहीडांड - पत्थलगांव ग्रामीण मण्डल के किलकिला धाम में आयोजित मण्डल प्रशिक्षण में षष्टम सत्र सोशल मिडिया सरल एप, नमो एप विषय के वक्ता के रूप में प्रतीक प्रकाश सिंह सम्मिलित हुए श्री सिंह के द्वारा उक्त विषय पर विस्तृत से जानकारी दिया ।आगे उन्होनें बताया कि सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिससे हम पार्टी और सरकार हर हर योजना को सीधे जनता तक पहुंचा सकते है उनके द्वारा बताया गया कि हर भाजपा कार्यकर्ता के मोबाइल में सरल एप और नमो एप का होना अति आवश्यक है। मण्डल प्रशिक्षण में मण्डल अध्यक्ष हेमन्त बंजारा मण्डल महामंत्री प्रकाश चौहान हरजीत सिंह भाटिया बीरेंद्र सिंह चमर साय मण्डल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शक्ति केंद्र एवं बुथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








