कलेक्टर और एसएसपी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को हेलमेट पहनकर कार्यालय आने की शपथ दिलाई और कह दी नही तो कटेंगे चालान,,, सोमवार से अब सभी को हेलमेट लगाना हो गया अनिवार्य
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश
यातायात नियमों का उलंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर चालान काटने की जाएगी कारवाई
सोमवार 20 अप्रैल से सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर आने पर ही कलेक्टोरेट में दिया जाएगा प्रवेश
जशपुर 18 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वाहन चलाते समय और कलेक्टोरेट कार्यालय आते और वापस घर जाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे।
उन्होंने आगामी सोमवार से 20 अप्रैल 2026 से सभी अधिकारीयों और कर्मचारीयों को कार्यालय आने के समय में दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर ही प्रवेश करेंगे।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।








