विष्णु भैया की बड़ी सौगात: जशपुर को मिला 5.49 करोड़ का फुटबॉल स्टेडियम, खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत*
*जशपुरनगर, 31 अगस्त 2026/* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले को खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस स्टेडियम के बनने से जशपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा अपने ही जिले में मिल सकेगी और जिले में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जशपुर जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है।





















