घोलेंग के स्व सहायता अमूह की महिलाओं से कलेक्टर रोहित व्यास ने की मुलाक़ात,कपड़ा फैक्ट्री खोलने के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए समूह की महिलाओं के लिए सभी सुविधायें उपलब्ध कराने दिये निर्देश

घोलेंग के स्व सहायता अमूह की महिलाओं से कलेक्टर रोहित व्यास ने की मुलाक़ात,कपड़ा फैक्ट्री खोलने के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए समूह की महिलाओं के लिए सभी सुविधायें उपलब्ध कराने दिये निर्देश

कलेक्टर ने घोलेंगे में स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए संभावित कपड़े की फैक्ट्री खोलने के संबंध में ली जानकारी 

समूह की महिलाओं के लिए जरुरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश 

जशपुर 9 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को जशपुर विकास खंड के घोलेंगे गोठान का किया निरीक्षण और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए गारमेंट (कपड़े) फैक्ट्री लगाने के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए घोलेंगे में गारमेंट फैक्ट्री खोलने की कार्ययोजना बनाई गई है। ताकि जशपुर की महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

उन्होंने घोलेंगे में स्व सहायता समूह की महिलाओं के गारमेंट फैक्ट्री संचालन के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।