तूफान आया,भंवर मधुमक्खी मंडराया,मच गया अफरातफरी,, बाजार छोड़ जान बचाने भागने लगे लोग

तूफान आया,भंवर मधुमक्खी मंडराया,मच गया अफरातफरी,, बाजार छोड़ जान बचाने भागने लगे लोग

साहीडांड - शनिवार को साहीडांड मे लगने वाले सप्ताहिक बाजार में उस समय अफरातफरी मच गया जब भंवर मधुमक्खी उड़ने लगा।लगभग 3 बजे  बाजार मे जैसे ही खरीद विक्री शुरु  हुआ अचानक तूफान आया  बाजारडांड से सटे सेमर पेड़ में लगे भंवर मधुमक्खी उड़ने लगा लोगों को काटने लगा लोग चिल्लाने लगे चीख पुकार शुरु हो गयी लोग बाजार से भागने लगे।सप्ताहिक बाजार में आये सभी लोग गमछा,ठेला और घरों में दुबकने लगे।

आये दिन भंवर मधुमुक्खी का इसी तरह खतरा बना रहता है,मेन चौक होने के कारण लोगों का आना जाना लगा रहता है।बाजारडांड मे सटे सेमर झाड़ मे कई छत्तों मे बसा है यह भंवर का छत्ता।कभी हवा तो कभी बाज मार देता है जिससे कई लोग घायल हो चुके हैँ।अगर जल्द इस भंवर के निदान का उपाय नही किया गया तो अनहोनी घटना घट सकती है।