कुनकुरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 15.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
कुनकुरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 15.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण सहित छठ तालाब के विकास और कायाकल्प से नगर को मिलेगी नई पहचान
कुनकुरी, 16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नगर पंचायत कुनकुरी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूरा होने से कुनकुरी नगर में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण, छठ तालाब विकास कार्य तथा छठ तालाब रिज्युविनेशन (पुनर्जीवन) कार्य शामिल हैं।
इन विकास कार्यों से नगरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं छठ तालाब के विकास एवं पुनर्जीवन से तालाब की उपयोगिता बढ़ेगी और धार्मिक आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण स्थल को नया स्वरूप मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। लगभग 15.50 करोड़ रुपये के इन कार्यों को नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





















