कक्षा 1 से 5 तक शैक्षणिक सत्र 2026-2027 हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के लिए प्रवेश प्रारम्भ इन नंबरों पर करें सम्पर्क

कक्षा 1 से 5 तक शैक्षणिक सत्र 2026-2027 हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के लिए प्रवेश प्रारम्भ इन नंबरों पर करें सम्पर्क

*समाचार*

*शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के लिए प्रवेश प्रारंभ* 

*कक्षा 1 से 5 तक आवेदन आमंत्रित*

*जशपुरनगर 12 मई 2026/* समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा दृष्टि बाधित बच्चों के लिए संचालित ’“शासकीय दृष्टि बाधितार्थ आवासीय विशेष प्राथमिक विद्यालय गम्हरिया”’ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1 से 5 में प्रवेश प्रारंभ कर दिए गए हैं।

      विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक प्रवेश हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के माता-पिता व अभिभावक विद्यालयीन कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ मोबाईल नम्बर 7000296849 एवं 9644946027 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची, पासपोर्ट साइज 02 फोटो लाना होगा।