शक्ति केंद्र साहीडांड में बगीचा मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक के उपस्थिति में मनाई गयी भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की जयंती,,याद किया गया बाबा साहब की इतिहास

शक्ति केंद्र साहीडांड में बगीचा मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक के उपस्थिति में मनाई गयी भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की जयंती,,याद किया गया बाबा साहब की इतिहास

साहीडांड – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शक्ति केंद्र साहीडांड में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के लिए दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र साहीडांड के प्रभरी महावीर यादव ने कहा कि आज 14 अप्रैल को देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज में समानता, न्याय और स्वतंत्रता के सिद्धांतों को स्थापित किया। उन्होंने जीवनभर दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। और अपना सम्पूर्ण जीवन देशहित,समाजहित में समर्पित किया। आईए हम सब मिलकर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश सेवा में अपना योगदान दे।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी सहित संयोजक सह संयोजक सहित जनप्रतिनिधि स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।