सहयोग और सौहार्द की यादें छोड़ जशपुर से विदा हुए बिसे कुमार रात्रे, गरियाबंद में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

सहयोग और सौहार्द की यादें छोड़ जशपुर से विदा हुए बिसे कुमार रात्रे, गरियाबंद में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

*सहायक जनसंपर्क अधिकारी बिसे कुमार रात्रे जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद के लिए कार्यमुक्त*

*जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/* जनसंपर्क विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेश के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री बिसे कुमार रात्रे का जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद स्थानांतरण होने पर आज 21 अगस्त 2026 को अपराह्न में नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त किया गया।

इस अवसर पर सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा श्री रात्रे को नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी गईं। श्रीमती नूतन सिदार एवं सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री बिसे कुमार रात्रे अब जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में अपनी सेवाएं देंगे।